उत्तर-पूर्व के आतंकवाद प्रभावित इलाके में फिर शुरू हुई रात्रि रेल सेवा
'नॉर्थईस्ट फ्रंटीयर रेलवे' (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस. हजोंग ने कहा कि एनएफआर ने मंगलवार से यहां रात में चलने वाली यात्री एवं मालवाहक रेलगाड़ियों की सेवाएं शुरू कर दी हैं। आतंकवादी हिंसा व कानून-व्यवस्था की बुरी स्थिति के चलते पिछले वर्ष की 12 मई से ये रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं।
अधिकारी के मुताबिक आतंकवादी संगठन 'दीमा हाओलम दाओगाह-जीवेल गारलोसा' (डीएचडी-जे) या 'ब्लैक विडो' के इस खंड की रेलगाड़ियों व असम के कचर हिल जिले में हमले से रेल अधिकारियों सहित 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
एनएफआर अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, "आतंकवाद प्रभावित इलाके में चलने वाली सभी रेलगाड़ियों में सिपाही पहरा देंगे।"
221 किलोमीटर लंबा 'लुमडिंग-बदरपुर' रेल खंड देश का संभवत: अकेला ऐसा रेल खंड है जहां दक्षिणी असम, दक्षिणी मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा को आपस में और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली रेलगाड़ियों में बुलेट-प्रूफ इंजनों का इस्तेमाल होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications