शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 214 अंक लुढ़का (राउंडअप) (आवश्यक संशोधन के साथ)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17229.72 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 5114.85 पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71.49 अंक लुढ़ककर 6,584.00 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप में वृद्धि देखी गई और यह 17.52 अंक चढ़कर 7800.39 पर बंद हुआ।
बीएसई के तीन सेक्टरों रियल्टी, प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी में बढ़त जबकि बाकी के 10 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी में सबसे ज्यादा 0.26 फीसदी की तेजी आई जबकि ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.36 फीसदी की गिरावट आई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,248.69 के उच्चतम और 16,997.86 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया, जबकि निफ्टी ने 5117.45 के उच्चतम और 5051.65 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और बीएसई की 1178 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1564 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications