शीर्ष केंद्रीय अधिकारियों का दल कश्मीर में
सूत्रों के मुताबिक इस केंद्रीय दल में केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।
एक अधिकारी के मुताबिक यह दल हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक और अन्य अलगाववादी नेताओं से मुलाकात करेगा और वार्ता की प्रक्रिया के संबंध में बातचीत करेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने पिछले दिनों प्रदेश के दौरे पर कहा था कि कश्मीर की समस्याओं के सम्मानजनक हल के लिए केंद्र सरकार मौन रणनीति के तहत काम कर रही है। मीरवाइज ने चिदम्बरम के इस बयान को सकारात्मक बताया था।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर यह दल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर रहा है। प्रधानमंत्री 28 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में काजीगुंद और खन्नाबल रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications