शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 16 और निफ्टी 51 अंक लुढ़के (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17229.72 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 5114.85 पर खुला।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 17.37अंक बढ़कर 6,672.86 पर जबकि स्मॉलकैप 57.42 अंक चढ़कर 7,840.29 अंकों पर बंद हुआ।
बीएसई के पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी, रियल्टी, तेल एवं गैस तथा ऑटो में तेजी दर्ज की गई जबकि बाकी के आठ सेक्टरों में गिरावट का रुख था। सूचना प्रौद्योगिकी में सबसे ज्यादा 1.78 फीसदी की तेजी आई जबकि धातु सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में 0.94 फीसदी की गिरावट आई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,248.69 के उच्चतम और 17,165.34 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया, जबकि निफ्टी ने 5117.45 के उच्चतम और 5051.65 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और बीएसई की 1178 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1564 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications