मोटापे से लड़ने में मददगार हो सकते हैं डेयरी उत्पाद
नए अध्ययन के मुताबिक कैलोरी की कम मात्रा वाले भोजन में डेयरी उत्पादों के सेवन से ह्रदय संबंधी रोगों और मधुमेह का खतरा तो कम होता ही है साथ ही मोटापे से लड़ने में भी मदद मिलती है।
'कर्टिन्स स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ' (सीएसपीएच) की शोधकर्ता वेंडी चान शी पिंग डेल्फोस ने 12 सप्ताह तक मोटापे से जूझ रहे प्रतिभागियों पर प्रतिदिन तीन और पांच डेयरी उत्पादों के सेवन से पड़ने वाले फर्क का अध्ययन किया। जिन प्रतिभागियों ने प्रतिदिन पांच डेयरी उत्पादों का सेवन किया उनके वजन में अधिक कमी दर्ज की गई।
चान डेल्फोस का कहना है, "ज्यादातर लोगों का विश्वास है कि यदि वे अपना वजन कम करना चाहते हैं तो उन्हें वसा की उच्च मात्रा वाले डेयरी उत्पादों का सेवन बंद करना होगा।" उन्होंने अध्ययन के बाद लोगों को प्रतिदिन तीन की बजाए पांच डेरी उत्पादों के सेवन की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications