इंदौर में सिमी के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार (लीड-1)
इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक संजय राणा और एटीएस के उपमहानिरीक्षक पवन श्रीवास्तव ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इन संदिग्धों के पकड़े जाने का खुलासा किया। इन सभी को इंदौर के खजराना इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने आपत्तिजनक दस्तावेज, टेप रिकॉर्डर, और नकदी आदि बरामद की है।
अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि 'आपरेशन लक्ष्य' के तहत इन पांचों की गिरफ्तारी की गई। इनमें से दो अहमदाबाद विस्फोट के आरोपी हैं जो उज्जैन के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से न तो विस्फोटक मिला है और न ही किसी तरह हथियार मिला है। पकड़े गए पांच सिमी कार्यकर्ताओं में से शेष तीन खंडवा के निवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications