अमेरिकी दबाव में दूसरे दौर के चुनाव को राजी हुए करजई

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई राष्ट्रपति पद के चुनाव के दूसरे दौर में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी दबाव में राजी हुए।

यहां मीडिया की खबरों में कहा गया है कि करजई को राजी करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने उनसे काबुल में मुलाकाते और टेलीफोन पर बातचीत की।

करजई ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वे दो सप्ताह बाद होने वाले दूसरे दौर के चुनाव में हिस्सा लेंगे। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र समर्थित निर्वाचन शिकायत आयोग द्वारा 20 अगस्त को करजई को मिले मतों में से एक तिहाई को अवैध करार देने के बाद की गई।

अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने करजई और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला से बातचीत की। सीएनएन ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि करजई से फोन पर हुई बातचीत में हिलेरी ने उनसे कहा कि इससे वह और भी सशक्त होकर उभरेंगे और नेता के रूप में उनकी स्थिति और भी बेहतर बनेगी।

हिलेरी ने अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूत कार्ल एकेनबैरी, सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष जॉन कैरी और अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड होलब्रूक से भी फोन पर बातचीत की।

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पिछले सप्ताह की अफगानिस्तान यात्रा के दौरान कैरी ने करजई से उनके महल में विस्तृत बातचीत की। कैरी विदेश मंत्री के समन्वय से काम कर रहे थे। कैरी ने अब्दुल्ला के साथ भी मुलाकात की।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को करजई द्वारा चुनाव के दूसरे दौर के लिए राजी होने का स्वागत किया। करजई के साथ फोन पर बातचीत में ओबामा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अमेरिकी प्रशासन अफगानिस्तान की शांति, सुरक्षा और खुशहाली के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं तथा अफगान सरकार के साथ काम करता रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+