हवाई मार्ग से जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर

मुख्यमंत्री रमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के कम से कम आठ शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सेवा के तहत निजी एयरलाइंस छोटे विमानों का संचालन करेंगी।

नागरिक उड्डयन विभाग ने राजधानी रायपुर, औद्योगिक शहर कोरबा, रायगढ़ और भिलाई के अलावा बिलासपुर, जशपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर को जोड़ने के बारे में पिछले माह निजी एयरलाइंस से राय मांगी थी।

इस बारे में छह कंपिनयों ने रुचि दिखाई जिसमें से दो का चुनाव किया गया है। इस बारे में मुख्य सचिव पी. जॉय ओम्मेन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।

अधिकारी ने बताया कि नवंबर या दिसंबर में उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+