तालिबानी हमलों के बाद पाकिस्तान में शैक्षणिक संस्थान बंद

इस आत्मघाती हमले में आठ लोग मारे गए थे। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाकिस्तानी सरकार द्वारा अफगानिस्तान की सरहद से सटे इलाकों पर आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के मद्देनजर सरकारी और नागरिक ठिकानों पर इस तरह के हमले हो रहे हैं।

आत्मघाती हमलावरों ने यूनिवर्सिटी परिसर में छात्राओं के कैफेटेरिया और एकेडमिक ब्लॉक में छात्रों के एक शरिया कानून विद्यालय को निशाना बनाया था। इस विश्वविद्यालय में विदेशी शिक्षक एवं छात्र भी हैं।

अभी तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने मंगलवार को कहा कि सबका इशारा दक्षिणी वजीरिस्तान की ओर ही है।

पहले पहल सिर्फ इस्लामिक यूनिवर्सिटी में ही कक्षाएं स्थगित की गई थीं लेकिन दहशत फैलते ही क्षेत्रीय सरकारों ने देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया।

इन संस्थानों के अगले सप्ताह खुलने के आसार हैं लेकिन पूर्वी पंजाब सूबे के प्रशासन का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान के खिलाफ सरकारी सुरक्षा बलों का अभियान शुरू होते ही सेना द्वारा देश भर में संचालित स्कूलों और कॉलेजों को सप्ताह भर के लिए बंद कर दिया गया था।

खुफिया अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा बल कोटकाई में जबरदस्त संघर्ष कर रहे हैं। कोटकाई तालिबानी सरगना बैतुल्लाह महसूद और तालिबानी कमांडर कारी हसन का गृह नगर है। कारी हसन को 'आत्मघाती हमलावरों का पथप्रदर्शक' माना जाता है।

पाकिस्तानी सेना के मुख्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सुरक्षाकर्मी कोटकाई के र्इद-गिर्द हमले कर रहे हैं।

सेना का कहना है कि इस अभियान में उसने अब तक 90 आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि उसके 13 जवानों को जान गंवानी पड़ी है। तालिबान ने सरकार के इन दावों को खारिज कर दिया है। इन तथ्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है क्योंकि पत्रकारों को संघर्षक्षेत्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिल रही।

मौजूदा अभियान के तहत तीस हजार से ज्यादा पाक सैनिक, लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और तोपों की मदद से करीब 10,000 आतंकवादियों का मुकाबला कर रहे हैं। इन आतंकवादियों में अल-कायदा के 1500 सदस्य हैं। इनमें से ज्यादातर उज्बेक और अरब हैं।

इस बीच आतंकवादी हमलों की नई खुफिया जानकारियों के बीच प्रशासन स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हाल के आतंकवादी हमला की निंदा की है और आतंकवादियों का पूरी तरह सफाया होने तक वजीरिस्तान तथा अन्य हिस्सों में कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+