उड़ीसा में 2 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक दोनों नक्सलियों नरसिम्हा माम्बलिक ऊर्फ श्याम और सुरेश माम्बलिक ऊर्फ सुभाष को रायगदा के गुदरी गांव से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों वर्ष 2004 में नक्सली संगठन में शामिल हुए थे और तब से कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
रायगदा के पुलिस अधीक्षक ए. के. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "दोनों नक्सली एक पुलिस चौकी पर हुए हमले और एक शराब की दुकान में हुए विस्फोट में शामिल थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications