बांग्लादेश कराएगा बंगाल की खाड़ी में सर्वेक्षण
समाचार पत्र 'द न्यू एज' के मुताबिक पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवादों को सुलझाने के लिए समुद्री कानूनों पर होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में बांग्लादेश को अपने दावों का साबित करने के लिए इन आंकड़ों की जरूरत है।
एक डच कंपनी को यह सर्वेक्षण कराने का जिम्मा सौंपा गया है। सर्वेक्षण के एवज में डच कंपनी 80 करोड़ टका (बांग्लादेशी करेंसी) लेगी।
बांग्लादेश के कैबिनेट सचिव एम. अब्दुल अजीज ने कहा कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने सर्वेक्षण कराने के लिए विदेश मंत्रालय को हरी झंडी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications