हबीबुल्लाह होंगे जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सूचना आयुक्त
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हबीबुल्लाह, जो 1968 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं, 26 अक्टूबर को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
सीआईसी कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक हबीबुल्लाह ने मंगलवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भेज दिया है। वह इस्तीफे की स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हबीबुल्लाह मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर अक्टूबर 2005 से काम कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications