कनाडा में अवैध प्रवेश के बदले तमिल करते हैं भारी खर्च
इस बीच ऐसी रिपोर्ट आई है कि इन तमिलों ने अवैध प्रवेश के बदले प्रति व्यक्ति 45,000 डॉलर खर्च किए थे।
'ओशियन लेडी' नामक जहाज को उस वक्त पकड़ा गया था, जब वह अवैध तरीके से कनाडा में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। सभी यात्रियों को वेंकुवर लाने के बाद उनसे पूछताछ के लिए जेल भेज दिया गया है।
इस बारे में समाचार पत्र 'ग्लोब एंड मेल' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारी संख्या में श्रीलंकाई तमिल कनाडा और पश्चिमी देशों में शरण पाने की कोशिश में हैं। क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों का नेटवर्क काफी फैला हुआ है।
समाचार पत्र ने रिपोर्ट में बताया है कि श्रीलंका और अफगानिस्तान सहित कई अन्य एशियाई देशों के नागरिकों को प्रशांत महासागर में पकड़ा गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 45,000 खर्च करने पर कनाडा में अवैध प्रवेश आसानी से हो जाती है।
इंडो -एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications