एनडीएफबी के प्रचार प्रमुख पर हमला
प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के प्रचार प्रमुख एस. संग्जारंग पर मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाईं। यह हमला गुवाहाटी से करीब 90 किलोमीटर उत्तर में उदलगुड़ी शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "संग्जारंग मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उन पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं।" एनडीएफबी के नेता को बाजू और पैर में गोलियां लगी हैं। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
एनडीएफबी ने वर्ष 2005 से संघर्ष विराम कर रखा है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सारंग्जांग पर हमला एनडीएफबी के प्रतिद्वंद्वी गुट ने कराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications