चीन और भारत के साथ चलने में होगी आसियान की प्रगति: सिंगापुर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक थाइलैंड में सप्ताहांत में आयोजित होने जा रहे आसियान के 15वें शिखर सम्मेलन से पहले सिंगापुर के विदेश मंत्री जॉर्ज येओ ने बुधवार को एक समाचार पत्र से कहा, "21 वीं सदी में आगे जाकर भारत और चीन के बीच नाटकीय प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भी बहुत कुछ होगा।"
येओ ने कहा, "यदि हम दोनों राष्ट्रों के बीच प्रतिस्पर्धा का कारण बनने वाले देश की बजाय उनके बीच सहयोगी बनते हैं तो हम भी साथ-साथ प्रगति कर सकेंगे।"
उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया को रेल लाइनों और सड़कों के द्वारा चीन और भारत से जोड़ा जाना एक महत्वपूर्ण विषय है।
विदेश मंत्री ने कहा कि हवाई यातायात और समुद्री मार्ग खोलने संबंधी समझौतों पर भी बात होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आसियान देशों के पास नाभकीय हथियारों या क्रूज मिसाइल जैसे खतरनाक हथियार नहीं हैं इसलिए इस क्षेत्र में शांति कायम करने में आसियान का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications