पेरू में सैंकड़ों साल पुरानी मूर्तियां मिलीं
लीमा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेरू के पुरातत्वविदों को चान चान के पुरातात्विक परिसर से 500 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी लकड़ी की 12 मूर्तियां मिली हैं।
चान चान में काम करने वाले दलों में से एक के निदेशक क्रिस्टोबल कैम्पाना ने मंगलवार को कहा कि इलाके की सबसे बड़ी इमारत 'नान एन' महल के द्वार से ये मूर्तियां खोजी गई हैं।
दक्षिणी शहर ट्रुजीलो के निकट स्थित चान चान, चीमू राज्य की राजधानी था। अपने समय का वैभवशाली राज्य रहे इस इलाके के 1,400 हेक्टेयर क्षेत्र में 60,000 लोग निवास करते थे।
कैम्पाना का कहना है कि ये मूर्तियां बेहतरीन अवस्था में हैं और चीमू संस्कृति के अंत से ठीक पहले के काल से ताल्लुक रखती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications