ठगी के आरोप में नाइजीरियाई गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट अमेची और उसके भारतीय साथी सुकांत गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों पंजाब और आसपास के राज्यों में पिछले कई महीनों से एक फर्जी लॉटरी योजना चला रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, "नाइजीरिया में मौजूद अमेची और गोस्वामी के साथी यहां लोगों को ई-मेल और मैसेज भेजकर करोड़ों रुपये की लॉटरी देने की फर्जी सूचना देते थे। इसके बाद ये दोनों कथित लॉटरी विजेता से प्रक्रिया शुल्क के नाम पर चार से पांच लाख रुपये की मांग करते थे।"
अधिकारी ने कहा, "अमेची और गोस्वामी भारत में रहते थे। दोनों के भारतीय बैंकों में खाते और पैन कार्ड भी हैं। अमेची लोगों को फोन करके खुद को नाइजीरियाई सरकार का एक बड़ा अधिकारी बताता था।"
पुलिस का कहना है कि दोनों के बैंक खातों में पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग एक करोड़ रुपये जमा हुए थे।
एक शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह ने कहा, "मुझे एक ई-मेल मिला जिसमें कहा गया था कि मैंने 23 करोड़ की लॉटरी जीती है। मैंने दोनों के कहे अनुसार 425,000 रुपये इनके खाते में डाल दिए। इसके बाद मुझे कोई उत्तर नहीं मिला।"
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिल्ली पुलिस ने भी अमेची को गिरफ्तार किया था लेकिन कुछ हफ्तों बाद ही उसे जमानत मिल गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications