तालिबान की धमकी से डरेंगे नहीं: एंटनी
नई
दिल्ली। देश के रक्षामंत्री एके एंटनी ने कहा है कि भारत किसी भी हाल में तालिबान की धमकी से डरने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाबल किसी भी प्रकार के हमले से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एंटनी ने पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर चिंता भी जताई। id="toptextpromo">टेरिटोरियल
आर्मी डे परेड के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा कि पाकिस्तान में हालात काफी गंभीर हैं। वहां आतंकवाद चरम पर पहुंच रहा है। पिछले पंद्रह दिन में तालिबान ने 6 बड़े हमले किए। इससे यह साबित हो गया कि आतंकवाद ने पाकिस्तान को पूरी तरह जकड़ लिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>एंटनी
ने कहा कि भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है। तटरक्षक बल और नौसेना के जवान लगातार चौकन्ने हैं और समुद्री सीमा पर नियमित रूप से गश्त हो रहा है। वहीं बीएसएफ के जवान जमीनी सीमा से घुसपैठ को नाकाम कर रहे हैं। इसके अलावा नौसेना को और अधिक मजबूत बनाने के सक्रिय कदम उठाए गए हैं।











Click it and Unblock the Notifications