झारखंड: नक्सलियों ने 3 को गोलियों से भूना

पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर चतरा जिले के राजपुरा गांव में एक नृत्य कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने देर रात करीब 2.30 बजे धावा बोला। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मियों सहित सात लोग घायल हो गए।
चतरा के पुलिस अधीक्षक देव बिहारी शर्मा ने बताया,"नक्सलियों की अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। तीन घायलों को राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) ले जाया गया है।" पुलिस को इस हमले पीछे प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी का हाथ होने का संदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications