श्रीनगर से हजयात्रियों का पहला जत्था रवाना
श्रीनगर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से मंगलवार सुबह हजयात्रियों को लेकर पहली श्रीनगर-जेद्दा उड़ान रवाना हो गई।
हजयात्रियों को राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वयं विदाई दी। इस साल की हजयात्रा का पूरा इंतजाम अब्दुल्लाह के ही हाथ में है।
अहराम, विदेशी मुद्रा और यात्रा संबंधी दस्तावेजों का प्रबंध यहां बेमिना हज हाउस के अधिकारियों ने किया है।
इस साल जम्मू एवं कश्मीर से 7, 630 लोग हजयात्रा करेंगे। रोजाना श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो उड़ाने रवाना होंगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हज यात्रा संपन्न होने के बाद तीन दिसंबर को सऊदी अरब से पहली उड़ान यहां पहुंचेगी।"
करीब 400 हजयात्रियों के साथ एयर इंडिया की दो उड़ानों ने जेद्दा के लिए उड़ान भरी। हजयात्री जेद्दाह से मक्का व मदीना रवाना होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications