जिंद में विस्फोट की वजह सेप्टिक टैंक

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को विस्फोट की जांच के लिए फोरेंसिक और बैलिस्टिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। उनका मानना है कि सेप्टिक टैंक ही विस्फोट की वजह हो सकता है। इसे ईदगाह प्रबंधन ने बंद कर रखा था।
फोरेंसिक जांच शुरू
विस्फोट की वजह से वहां एक मदरसे की दीवार ढह गई थी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोट की आवाज कुछ किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
जिंद के पुलिस प्रमुख सतीश बालन ने कहा, "फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना की जांच कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि बंद पड़े टैंक की गैस इस विस्फोट की वजह बनी होगी।" पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों को अपनी शुरुआती जांच के दौरान मौके से कोई डेटोनेटर, तार अथवा विस्फोटक नहीं मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications