विनिवेश से कंपनी को मिलेगी पहचान : एसजेवीएनएल
कंपनी के चेयरमैन और निदेशक एच. के. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "इस विनिवेश से हमें अपनी कंपनी की ब्रांडिंग में सहायता मिलेगी। बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री होने से हमारी एक पहचान बनेगी।"
शर्मा ने कहा, "एसजेवीएनएल बिजली उत्पादन क्षेत्र में 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।"
उन्होंने कहा, "हम बिजली उत्पादन क्षेत्र में 23 हजार करोड़ रुपये निवेश करने के लिए तैयार हैं। हमारी योजना अगले 10 वर्षो में चार हजार मेगावाट अतिरिक्त पनबिजली पैदा करने की है।"
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समूह ने सोमवार को एसजेवीएनएल में विनिवेश को मंजूरी दी थी।
इस उपक्रम में केंद्र सरकार की 75 फीसदी और हिमाचल प्रदेश सरकार की 25 फीसदी हिस्सेदारी है। विनिवेश के बाद केंद्र की हिस्सेदारी घटकर 65 फीसदी हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications