पर्यटन मंत्री को 4़38 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा
कुमारक्रुप्पा फ्रंटियर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (केएफएचपीएल) पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। आईटीडीसी के अध्यक्ष इस कंपनी के निदेशक हैं। हालांकि यह कंपनी आईटीडीसी के तहत नहीं आती है। कंपनी का बंगलुरू में होटल अशोक है जो भारत होटल्स लिमिटेड (बीएचएल) को लीज सह प्रबंधन आधार पर 30 साल के लिए दिया गया है। कंपनी को बीएचएल से लीज रेंट मिलता है।
कंपनी ने 17 सितम्बर, 2009 को विा वर्ष 2006-07 के लिए 4,87,24,000 रुपये का लाभांश घोषित किया था। इस राशि में से 48,30,900 रुपये व्यक्तिगत शेयरधारकों को दिए गए। राष्ट्रपति की हिस्सेदारी के संदर्भ में 5 अक्टूबर, 2009 को ही पर्यटन मंत्रालय के खाते में 4,38,93,100 रुपये का लाभांश चेक जमा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications