तस्करी के आरोप में 92 वर्षीया वृद्धा गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार यह गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई। वह वृद्धा अपने बहुत कम उम्र की एक अन्य महिला के साथ ब्राजील से यहां पहुंची थी। व्हीलचेयर पर बैठी इस महिला के व्यवहार ने पुलिस को संदेह में डाल दिया।
वृद्धा और उसकी साथी स्पेन के टेनेरिफ द्वीप जाने के लिए विमान में सवार होना चाहती थी लेकिन कम उम्र वाली महिला का किसी बात पर पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।
बाद में पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर वृद्धा के शरीर से बंधे कोकीन के कई पैकेट जब्त किए गए। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications