केन्द्र ने म.प्र. को 33 हजार मीट्रिक टन खाद आवंटन के आदेश दिए
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के दिल्ली से बाहर होने के कारण सतीश चन्द्रा को केन्द्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश के लिए अधिक उर्वरक आवंटित किये जाने के लिये कहा। सतीश चन्द्रा ने आज ही 33 हजार मीट्रिक टन खाद दिए जाने के आदेश देने का मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया। चन्द्रा ने मुख्यमंत्री चौहान से कहा कि वे रेलवे से रैक की व्यवस्था कर लें। मध्यप्रदेश को खाद की नियमित आपूर्ति की जाएगी और प्रदेश को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को एक लाख 82 हजार मीट्रिक टन खाद की जरूरत है। इसकी तुलना में अब तक 74 हजार मीट्रिक टन खाद ही मिला है। चौहान ने केन्द्र सरकार को अवगत कराया किया रबी की बुवाई शुरू हो रही है इसे देखते हुए खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव सतीश चन्द्रा के साथ हुई बैठक के अवसर पर आवासीय आयुक्त विमल जुल्का, विशेष आयुक्त अनिल जैन और मुख्यमंत्री के सचिव एस. के. मिश्रा भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications