पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 2 पुलिसकर्मियों की हत्या की, 1 को अगवा किया (लीड-2)

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस थाने के पास ही भारतीय स्टेट बैंक की केशियापाड़ा शाखा को भी लूट लिया। लूट के बाद नक्सली पोस्टर छोड़ कर चले गए। पोस्टर में जेल में बंद पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के नेता छत्रधर महतो को रिहा किए जाने की मांग की गई है।

बैंक से लूटी गई धनराशि की मात्रा लगभग 10 लाख बताई गई है। बैंक के प्रबंधक बैरागी चरण नाइक ने कहा है कि हमले का नेतृत्व एक महिला कर रही थी। उसके दोनों हाथों में हथियार थे। वह धाराप्रवाह हिंदी, अंग्रेजी व बांग्ला बोल रही थी।

राज्य के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने राइटर्स बिल्डिंग स्थित राज्य सचिवालय में मुख्यंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य द्वारा बुलाई गई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि भारी मात्रा में हथियारों से लैस लगभग 50 नक्सलियों ने जिले के झाड़ग्राम उपमंडल के संकरैल पुलिस थाने पर हमला बोला दिया और दिवाकर भट्टाचार्य नामक एक उपनिरीक्षक को गोलियों से भून डाला। नक्सलियों ने थाना प्रभारी अतिंद्रनाथ दत्त को अगवा करने से पहले सहायक उपनिरीक्षक स्वपन रॉय को भी गोलियों से भून डाला।

घटना की जिम्मेदारी लेते हुए प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता कोटेश्वर राव ऊर्फ किशनजी ने धमकी दी है कि यदि पुलिस ने क्षेत्र में कदम रखा तो वे महानिदेशक या महानिरीक्षक स्तर के किसी भी अधिकारी की हत्या कर देंगे।

राव ने कहा है, "हां, हमने यह हमला किया है। हमने पुलिस अधिकारी की हत्या की है और थाना प्रभारी का अपहरण किया है। थाना प्रभारी को छुड़ाने के लिए यदि महानिदेशक या महानिरीक्षक स्तर का कोई पुलिस अधिकारी आता है तो हम उसकी भी हत्या कर देंगे।"

पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने इस हमले की पुष्टि की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+