'सुरक्षा प्रथम' का नारा प्रत्येक के लिए एक ध्येय होना चाहिए : पेट्रोलियम मंत्री

'तेल उद्योग सुरक्षा पुरस्कार' समारोह को संबोधित करते हुए देवड़ा ने आज कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक निवेशों के मद्देनजर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अति आवश्यक है कि सुरक्षा और संरक्षा के मामले में इस क्षेत्र को सर्वाधिक वरीयता प्रदान की जाए। देवड़ा ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए इन प्राकृतिक परिसम्पत्तियों के महत्व को देखते हुए हमें इसके लिए सतर्क होना होगा।

इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यस्थलों को दुर्घटना रहित बनाने के लिए उद्योगों से अपील की कि अत्यधिक सुरक्षा बरतने के बावजूद वे इस दिशा में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि 7 गैस क्षेत्रों में किसी दुर्घटना को रोकने के लिए स्थाई आधार पर सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाने चाहिए।

तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देवड़ा और प्रसाद ने वर्ष 2008-09 के लिए 'तेल उद्योग सुरक्षा पुरस्कार' विजेता तेल और गैस कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों को प्रदान किए।

सर्वाधिक 7 पुरस्कार तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड को मिले। जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, गेल इंडिया लिमिटेड प्रत्येक को 4-4 पुरस्कार मिले। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को 3 जबकि रिलायंस इन्डस्ट्रीज लिमिटेड को 1 पुरस्कार से नवाजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+