गोवा विस्फोट: एक और सनातन सदस्य की मौत

नाइक ने यहां के एक सरकारी अस्पताल में मंगलवार सुबह पांच बजे दम तोड़ दिया। इस विस्फोट में नाइक के साथी मलगोंडा पाटिल की शुक्रवार रात ही मौत हो गई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "गोवा मेडिकल कॉलेज में नाइक की सुबह पांच बजे मौत हो गई। उसकी हालत शुरू से ही गंभीर बनी हुई थी।" पुलिस का कहना है कि नाइक सनातन संस्था के आश्रम में दूध बांटता था और यहीं से वह पाटिल के संपर्क में आया था।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम विस्फोट उस समय हुआ था जब पाटिल और नाइक एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर विस्फोटक ले जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications