सोनी ने सेंसरशिप या नियामक बनाए जाने की बात खारिज की
सोनी ने यहां कहा, "सरकार का प्रयास इस बात को सुनिश्चित कराने के लिए एक खाका तैयार करने का है कि किसी भी व्यक्ति के संवैधानिक अधिकार का हनन न हो और समाज की संवेदनशीलता बरकरार रखी जाए।"
सोनी 'सरकारी नियमन या आत्म नियमन' विषय पर यहां आयोजित एक चर्चा सत्र में बोल रही थीं। इस चर्चा सत्र का आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से किया गया था।
सोनी ने कहा, "एक ऐसे तंत्र की जरूरत है जो न केवल हम सबके सामने खड़ी चिंताओं का समाधान प्रस्तुत करे, बल्कि स्पेक्ट्रम की कमी और चैनलों की संख्या के निर्धारण जैसे मुद्दों से भी निपटे।"
सोनी ने कहा कि यह एक स्वतंत्र एजेंसी होगी, जिस पर सरकार का नियंत्रण नहीं होगा। यह मंत्रालय से संबंधित मुद्दों से निपटेगी।
सोनी ने शीर्ष प्रसारणकर्ताओं के आत्म नियमन के विचार का समर्थन किया लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इसे प्रभावी होना चाहिए। मीडिया पर परोक्ष रूप से नियंत्रण करने की किसी संभावना से इंकार करते हुए सोनी ने कहा, "मनमोहन सिंह की सरकार किसी तरह की सेंसरशिप या नियंत्रण के खिलाफ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications