युद्धोयोनो ने दूसरी बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला
जकार्ता, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो ने जुलाई के चुनावों में मिली भारी जीत के बाद मंगलवार को दूसरी बार देश के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, उन्हें संसद भवन में शपथ दिलाई गई। युद्धोयोनो ने कहा, "मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर के नाम पर शपथ लेता हूं कि मैं इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति पद के दायित्व अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाउंगा और जितना संभव हो सकेगा उनसे न्याय करूंगा।"
युद्धोयोनो के शपथ ग्रहण के बाद उपराष्ट्रपति बोएदिओनो ने भी शपथ ग्रहण की।
युद्धोयोनो को गत आठ जुलाई को संपन्न हुए चुनावों में अपार कामयाबी मिली थी। यह चुनाव आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और भ्रष्टचार से मुकाबला करने के नाम पर लड़ा गया था।
युद्धोयोनो बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की घोषणा कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications