मध्य प्रदेश से हजयात्रियों का पहला जत्था रवाना
इंदौर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश से मंगलवार को हज यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया। हज यात्रियों का पहला जत्था आज सुबह रवाना हुआ। इस दल में कुल 200 यात्री हैं जिनमें 70 महिलाएं हैं।
स्टेट हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अहमद खान ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि 200 यात्रियों को लेकर सऊदी अरब के मदीना के लिए विमान ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डे से सुबह छह बजे उड़ान भरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications