बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अवकाश के बाद मंगलवार को खुले देश के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त का रुख देखा गया। सुबह करीब 10.15 बजे सेंसेक्स 80.76 अंकों की बढ़त के साथ 17406.77 पर जबकि निफ्टी 28.45 अंकों की बढ़त के साथ 5141.80 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 88.79 अंकों की बढ़त के साथ 17414.80 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.80 अंकों की बढ़त के साथ 5141.80 पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications