अमेरिका में सुअरों में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मिनेसोटा में सुअरों में स्वाइन फ्लू के वायरस पाए गए। कृषि विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित सुअरों को बिल्कुल अलग रखा गया है ऐसे में इसके फैलने की आशंका नहीं है।
अमेरिकी कृषि मंत्री टॉम विल्सैक ने कहा कि सुअर के मांस से बने उत्पादों के जरिए मनुष्यों में स्वाइन फ्लू नहीं फैलेगा।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू से इस वर्ष दुनिया भर में 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications