खालिदा जिया ने बेटे के लिए पार्टी में बनाई जगह
रहमान के लिए पार्टी में वरिष्ठ संयुक्त महासचिव का एक नया पद सृजित किया गया है। तारिक रहमान इससे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं।
कई महीनों तक भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार रहे रहमान ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की थी। उसके बाद उन्हें पिछले वर्ष सितंबर महीने में इलाज के लिए ब्रिटेन जाने की इजाजत दी गई थी।
अपनी मां के प्रधानमंत्रित्व काल में एक असंवैधानिक अधिकारी के रूप में काम करने के लिए रहमान की आलोचना हुई थी। रहमान दिसंबर महीने में हुए आम चुनाव में राजनीतिक परिदृश्य से बाहर रहे थे। उस दौरान वह लंदन के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
पार्टी के संविधान में नए संशोधन के तहत खालिदा जिया का अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो वर्ष से बढ़ा कर तीन वर्ष कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications