जिंद में विस्फोट की जांच करेंगे फोरेंसिक विशेषज्ञ
चण्डीगढ़, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा में जिंद जिले की एक ईदगाह के परिसर में सोमवार रात हुए विस्फोट की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की बुलाया गया है।
इस विस्फोट से वहां एक मदरसे की दीवार ढह गई थी। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें अभी पता नहीं है कि विस्फोट क्यों हुआ। फोरेंसिक विशेषज्ञ इसकी जांच करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications