पत्नी के साथ पकड़ा गया 75 हजार का इनामी डकैत
सतना के पुलिस अधीक्षक हरी सिंह यादव ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि सोमवार की रात को मझगवां थाने की पुलिस ने मोटर साइकिल सवार तीन लोगों को रोका तो वे भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं उन्होंने भगते हुए पुलिस पर फायरिंग भी की। बाद में पुलिस ने चुन्नी लाल पटेल और उसकी पत्नी विद्या देवी को मय हथियार के दबोच लिया।
यादव के मुताबिक चुन्नीलाल पहले अम्बिका प्रसाद उर्फ ठोकिया गिरोह का सदस्य रहा है और इस समय सुंदर पटेल गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में 28 से अधिक प्रकरण दर्ज है।
सतना जिले के बिछियन गांव में एक ही परिवार के 13 लोगों को जिंदा जलाने वाले सुंदर पटेल गिरोह का सक्रिय सदस्य है चुन्नीलाल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications