मध्य प्रदेश में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ी : डीजीपी
राउत ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सीमा से सटे बालाघाट और मंडला तथा छत्तीसगढ़ की सीमा पर बसे शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में नक्सलियों की घसपैठ बढ़ी है। इसकी वजह नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा अभियान है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्य प्रदेश में पकड़े जा रहे नक्सलियों को उन राज्यों को सौंप दिया जाता है जहां से उनका नाता है। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में नक्सलियों के घुसपैठ की आशंका है वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सघन तलाशी अभियान जारी है। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल भी भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जहां केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध है वहां उसकी तैनाती कर दी गई है। सीमावर्ती जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि नक्सली किसी मंसूबों में कामयाब न हो सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications