कोबद गांधी का नारको परीक्षण चाहती है पुलिस
दिल्ली पुलिस ने मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि गांधी पूछताछ के दौरान कोई उपयोगी सूचनाएं नहीं दे रहे हैं, लिहाजा पुलिस को राजधानी में उनकी योजनाओं से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए वैज्ञानिक मदद की जरूरत है।
अदालत ने पुलिस के इस आवेदन पर अपना फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रखा है।
पुलिस ने यह भी कहा कि गांधी के वकील ने कहा था कि पूछताछ के दौरान वह पुलिस से पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। गांधी फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications