विश्व शास्त्रीय तमिल सम्मेलन का बहिष्कार करेगी एआईएडीएमके
एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "जब यह सम्मेलन कराने की घोषणा की गई थी तभी मैंने कहा था कि विश्व तमिल सम्मेलन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय तमिल शोध संघ (आईएटीआर) करता है इसलिए इसकी घोषणा भी उसी के तरफ से की जानी चाहिए न कि राज्य सरकार की ओर से।"
उन्होंने कहा कि श्रीलंका और मलेशिया में रह रहे तमिलों ने कहा है कि सम्मेलन का आयोजन करने का समय उचित नहीं है।
जयललिता के मुताबिक आईएटीआर ने जब सम्मेलन का आयोजन कराने से इंकार कर दिया तब मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने इसे नया नाम देकर इसके आयोजन की घोषणा कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications