भारत भेदभाव रहित नि:शस्त्रीकरण चाहता है : प्रधानमंत्री
यहां रक्षा कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि परमाणु नि:शस्त्रीकरण और अप्रसार के मुद्दों में लोगों की रुचि फिर से जगी है।
सिंह ने कहा, "हम इसका स्वागत करते हैं क्योंकि भारत परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के अभियान का अगुआ रहा है।"
सिंह ने कहा कि इस तरह का कोई पहल सिर्फ कुछ देशों पर लागू नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा, "लेकिन हमें यह सुनिश्चित कराना है कि भेदभावपूर्ण मानक और दृष्टिकोण स्थिर न हो जाएं। एक जिम्मेदार परमाणु हथियार संपन्न देश होने के नाते हम यह देखना पसंद करेंगे कि परमाणु नि:शस्त्रीकरण वैश्विक, भेदभाव रहित और सार्वभौमिक प्रकृति का हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications