मध्य प्रदेश के मंत्रियों के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के डबरा में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेकर दो मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया और गौरीशंकर बिसेन हेलीकाप्टर से भोपाल लौट रहे थें। हेलीकाप्टर जैसे ही शिवपुरी से आगे निकला कि पायलट ने कुछ तकनीकी खामी महसूस की ।
पायलट ने बगैर देरी किए हेलीकाप्टर को शिवपुरी की ओर मोड़ दिया और शाम लगभग साढ़े पांच बजे नियमित हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक हेलीकाप्टर उतार लिया गया।
शिवपुरी के कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया है कि दोनों मंत्रियों को सड़क मार्ग से झांसी और झांसी से रेल के जरिए भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया है। इंजीनियरों को हेलीकाप्टर की तकनीकी खामी दुरुस्त करने के लिए भोपाल से बुलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications