'केरी-लुगर विधेयक में कोई बदलाव संभव नहीं'
अमेरिकी और पाक सरकार के बीच हुए समझौते मुताबिक पाकिस्तान सहायता राशि के खर्च के बारे में अमेरिका को रिपोर्ट देगा। अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके द्वारा दी जाने वाली मदद का सही ढंग से और उपयुक्त लक्ष्य के लिए इस्तेमाल किया गया।
केरी ने सोमवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करता है लेकिन इस विधेयक में बदलाव नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना और नेताओं ने यह कहते हुए इस समझौते की शर्तो की आलोचना की है कि यह देश की संप्रभुता के साथ समझौता किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications