करजई ने दूसरे चक्र का मतदान स्वीकार किया (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक करजई ने अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दूसरे चक्र के चुनाव की घोषणा स्वतंत्र चुनाव आयोग (आईईसी) की ओर से की गई है। यह अफगानिस्तान के संविधान के अनुरूप है।
करजई ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक चुनाव शिकायत आयोग द्वारा 20 अगस्त को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हजारों संदिग्ध मतपत्रों पर सोमवार को जारी किए गए फैसले को स्वीकार कर लिया है। इस फैसले में कहा गया है कि 10 लाख से अधिक मतपत्र अवैध हो गए थे।
यद्यपि स्वतंत्र चुनाव आयोग ने अपने अंतिम प्रमाणित परिणाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन करजई ने कहा कि आईईसी ने उनसे कहा है कि उसने दूसरे चक्र के चुनाव के लिए सात नवंबर की तारीख निर्धारित कर दी है।
करजई पर उनकी सरकार के पश्चिमी सहयोगियों की ओर से पिछले कुछ दिनों से इस परिणाम को स्वीकारने और अपने शीर्ष प्रतिद्वंद्वी पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह के खिलाफ दूसरे चक्र का चुनाव लड़ने का भारी दबाव था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications