बच्चों की जबरन भर्ती कर रहे हैं नक्सली : गृह मंत्रालय
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को कहा गया, "यह जानकारी नक्सलियों का वास्तविक चेहरा उजागर कर रही है। ये न सिर्फ बच्चों की हत्या करते हैं बल्कि उन्हें जबरन अपने शिविरों में भर्ती कर उन्हें खतरों की ओर धकेल रहे हैं और उनसे हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिला रहे हैं।"
"नक्सलियों की इन गतिविधियों की सरकार निंदा करती है और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications