हरियाणा में पुनर्मतदान भी 90 फीसदी हुआ
निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान इसलिए कराया गया था क्योंकि इन केंद्रों पर 90 से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। निर्वाचन आयोग ने इतनी भारी मात्रा में हुआ मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पुनर्मतदान कराने का फैसला किया था।
जिला प्रशासन और राज्य के निर्वाचन अधिकारियों ने हालांकि पुनर्मतदान कराने की यह वजह होने से इंकार किया है।
हरियाणा के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी सज्जन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "रिटर्निग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान का आदेश दिया था।"
ज्ञात हो कि गत 13 अक्टूबर को प्रदेश की 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications