बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में मौसम केंद्र स्थापित करेगा भारत
नई दिल्ली में आयोजित सार्क देशों के पर्यावरण मंत्रियों के आठवें चरण की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने दो दिवसीय बैठक के बाद इसकी घोषणा की।
भारत ने भूटान स्थित 'सार्क फोरेस्ट्री सेंटर' और मालदीव स्थित 'सार्क कोस्टल जोन मैनेजमेंट सेंटर' को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय मदद मुहैया कराना भी स्वीकार किया है।
रमेश ने कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के पर्यावरण मंत्रियों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि वे एक दल बनाकर दिसंबर में कोपेनहेगेन में आयोजित होने वाले मौसम संबंधी विश्व सम्मेलन के दौरान के दौरान अपनी बात रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications