अमेरिका ने भारत पर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं नहीं समझता कि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था और अधोसंरचनात्मक विकास में किया जाने वाला सहयोग क्षेत्र के किसी दूसरे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।"
केली से जब पाकिस्तान के उस आरोप के बारे में पूछा गया, जिसमें उसने कहा है कि अफगानिस्तान में भारत के विकास संबंधी प्रयास पाकिस्तान के लिए खतरा हैं, तो इस पर केली ने कहा, "इसके ठीक विपरीत स्थिर व खुशहाल अफगानिस्तान ही क्षेत्रीय स्थायित्व में योगदान कर सकता है।"
ज्ञात हो कि भारत ने अफगानिस्तान में विकास संबंधी परियोजनाओं में भारी निवेश किया है और भारत की ओर से अफगानिस्तान को 1.3 अरब डॉलर से भी अधिक का सहयोग दिया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications