मध्य प्रदेश में नक्सलियों ने चलाया भर्ती अभियान
मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट के सरगुंडा क्षेत्र में नक्सलियों ने ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे विकास के लिए उनका साथ दें। टाइप किए गए इस पर्चे में नक्सलियों ने खुद को विकास का हिमायती बताते हुए कहा है कि वे न तो पुलिस का साथ दें और न ही उसके लिए मुखबिरी करें।
नक्सलियों के इन पर्चो में प्रशासन और पुलिस पर कई आरोप लगाए गए है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पर्चे किस इलाके के नक्सलियों ने बांटे है।
सूत्रों के अनुसार यह पर्चे सोमवार को बांटे गए हैं। पुलिस तक भी नक्सलियों द्वारा बांटे गए पर्चे पहुंचे हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस. के. राउत ने भी स्वीकार किया है कि नक्सलियों ने भर्ती अभियान (रिक्रूरमेंट ड्राइव)चला रखा है। राउत ने माना है कि बालाघाट में भर्ती के पर्चे भी बांटे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications