पुलिस थाने पर नक्सली हमला: उपनिरीक्षक की मौत, दो का अपहरण (लीड-1)

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भारी मात्रा में हथियारों से लैस लगभग 100 नक्सलियों ने जिले के झाड़ग्राम उपमंडल के संकरैल पुलिस थाने पर हमला बोला दिया और दिवाकर भट्टाचार्य नामक एक उपनिरीक्षक को गोली मार दी। नक्सलियों ने थाना प्रभारी अतिंद्रनाथ दत्त और सहायक उपनिरीक्षक स्वपन रॉय का अपहरण कर लिया।

घटना की जिम्मेदारी लेते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता कोटेश्वर राव ऊर्फ किशनजी ने धमकी दी कि यदि पुलिस ने क्षेत्र में कदम रखा तो वे महानिदेशक या महानिरीक्षक स्तर के किसी भी अधिकारी की हत्या कर देंगे।

राव ने कहा, "हां, हमने यह हमला किया है। हमने पुलिस अधिकारी की हत्या की है और थाना प्रभारी का अपहरण किया है। थाना प्रभारी को छुड़ाने के लिए यदि महानिदेशक या महानिरीक्षक स्तर का कोई पुलिस अधिकारी आता है तो हम उसकी भी हत्या कर देंगे।"

पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने इस हमले की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस स्टेशन से सटे एक बैंक पर भी धावा बोला। नक्सलियों ने वहां पोस्टर भी चिपकाए तथा इसके जरिए अपने नेता छत्रधर महतो को रिहा किए जाने की मांग की।

इस बीच मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय आपात बैठक की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+