प्रधानमंत्री ने बिगड़ते सुरक्षा हालातों पर सैन्य प्रमुखों को सतर्क किया
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक बैठक में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तथा नक्सली हिंसा की बढ़ती चुनौतियों के संदर्भ में देश की तत्काल और मध्यम अवधि की रक्षा नीति को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "पड़ोसी देशों की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने सैन्य प्रमुखों को संबोधित किया। उनका यह संबोधन सैन्य प्रमुखों को प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित करने की परम्परा का हिस्सा है।"
अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकवादी हमले और तालिबान के बढ़ते खतरों पर भी बैठक में लंबी चर्चा हुई।
बैठक में रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम, विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications